आलिया और दीपिका के बाद 12th FAIL के दीवाने हुए Anand Mahindra, फिल्म की तारीफ में लिख डाला लंबा-चौड़ा पोस्ट

By एकता | Jan 18, 2024

बॉलीवुड हस्तियों को अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' से प्यार हो गया है। बी-टाउन की कई नामी हस्तियां ये फिल्म देख चुकी हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर सहारना कर रही हैं। इन हस्तियों में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, कंगना रनौत समेत कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड सितारों के बाद अब अरबपति व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने फिल्म '12वीं फेल' और इसकी स्टारकास्ट की बड़ी फुरसत से सहारना की है।

इसे भी पढ़ें: Esha Deol ने खत्म की 12 साल की शादी, Bharat Takhtani का Extra Marital Affair बना रिश्ता टूटने की वजह!

आनंद महिंद्रा ने फिल्म में मुख्य निभाने वाले मैसी की तारीफ करते हुए लिखा, 'अभिनय, विधु चोपड़ा कास्टिंग का शानदार काम करता है। प्रत्येक पात्र अपनी भूमिका में विश्वसनीय है और वे गंभीर, भावुक प्रदर्शन में बदल जाते हैं। लेकिन विक्रांत मैसी एक शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत करता है जो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के योग्य है। वह सिर्फ किरदार के जीवन का अभिनय नहीं कर रहे थे, बल्कि उसे जी रहे थे।'

इसे भी पढ़ें: आंखों से गुस्सा, तीखी निगानें, जानें Fighter के खुंखार विलेन Rishabh Sawhney के बारे में सब कुछ | Detail inside

उन्होंने आगे लिखा, 'वर्णन शैली: विधु चोपड़ा हमें जोरदार ढंग से याद दिलाते हैं कि महान सिनेमा महान कहानियों के बारे में है। अवधि, और यह कि विशेष प्रभाव अच्छी तरह से बताई गई कहानी की सरलता और प्रामाणिकता का मुकाबला नहीं कर सकते। मेरे लिए मुख्य आकर्षण इंटरव्यू सीन था। हां, यह थोड़ा मनगढ़ंत लग सकता है, लेकिन गहन संवाद इस अनुक्रम को आपकी आंखों के बीच स्पष्ट रूप से प्रभावित करता है और आपको दिखाता है कि भारत को एक नए भारत के निर्माण के लिए क्या करना चाहिए। मिस्टर चोपड़ा, ये दिल मांगे ऐसी और फिल्में!'

प्रमुख खबरें

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव