आखिर क्यों सिद्धार्थ पिठानी पर अटकी है सीबीआई की सुई? सुशांत मामले में छठे दिन भी हुई पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2020

मुंबई। सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से बुधवार को लगातार छठे दिन पूछताछ जारी रखी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज में कलिना स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पिछले छह घंटे से पिठानी से पूछताछ चल रही है। इसी गेस्ट हाउस में सीबीआई का दल ठहरा हुआ है।

सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज सिंह के बयान दर्ज किये थे। शनिवार को वे पिठानी, नीरज और सावंत को राजपूत के फ्लैट लेकर गये और 14 जून को अभिनेता के मृत पाये जाने से पहले के घटनाक्रम का दृश्य कृत्रिम तरीके से तैयार किया। तीनों को रविवार को फिर फ्लैट में ले जाया गया और डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में उनसे पूछताछ की गयी।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।