सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके विभाग मनीष सिसोदिया को सौंपे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2022

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धनशोधन मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को आवंटित आधा दर्जन से अधिक विभागों का कार्यभार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। जैन को ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को यहां की एक अदालत ने जैन को नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। अदालत ने कहा था कि कथित बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित, आठ जून को ईडी के समक्ष पेश होंगी: कांग्रेस

केजरीवाल ने दिन में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मुझे विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी ‘‘फर्जी’’ मामले में शीघ्र गिरफ्तार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन की गिरफ्तारी के कारण मोहल्ला क्लीनिक और यमुना नदी की सफाई जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में देरी होगी। इस साल फरवरी में, जैन से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का प्रभार लेकर भी सिसोदिया को सौंपा गया था। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने दावा किया था कि जैन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा