Satyendra Jain Gets Bail: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के बाद आखिर सत्येंद्र जैन का भी नंबर आ ही गया, 18 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2024

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येन्द्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी। जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 30 मई, 2022 को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। विशेष न्यायाधीश विशाल गोग्ने ने कहा कि मुकदमे में देरी और 18 महीने की लंबी कैद और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि सुनवाई शुरू होने में काफी समय लगेगा, निष्कर्ष निकालना तो दूर, आरोपी राहत के लिए अनुकूल रूप से उपयुक्त है। आप नेता को जमानत देते हुए अदालत ने कहा कि वह मामले में गवाहों से संपर्क नहीं करेंगे और मुकदमे को प्रभावित नहीं करेंगे। वह भारत से बाहर यात्रा भी नहीं करेंगे। न्यायाधीश ने 50,000 रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि की दो जमानत राशि पर राहत दी। 

For detailed delhi political news in hindi 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप