Bharat Jodo Yatra के बाद फिर यात्रा निकालेगी Congress, मणिपुर से मुंबई तक होगी भारत न्याय यात्रा

By रितिका कमठान | Dec 27, 2023

राहुल गांधी ने बीते वर्ष जोर शोर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। उसी तर्ज पर अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी अब नई यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। ये दूसरी यात्रा मणिपुर से मुंबई तक निकाली जाएगी। कांग्रेस पार्टी इस यात्रा में 6200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जानकारी के मुताबिक ये यात्रा 14 जनवरी से शुरू की जाएगी, जो 20 मार्च तक जारी रहेगी।

भारत न्याय यात्रा का नेतृत्व कौन करेगा इस संबंध में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  बता दें कि ये यात्रा कुल 14 राज्यों से होकर गुजरेगी, जिसके जरिए देश के पश्चिमी हिस्से को जोड़ा जाएगा। खास रणनीति के तहत यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी जहां कुछ समय पहले ही भीषण दंगे हुए थे। ये यात्रा महाराष्ट्र में खत्म होगी। माना जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए कांग्रेस दंगों समेत कई मुद्दों पर भाजपा को घेरने की कोशिश करेगी।

ये यात्रा पूरी तरह से पैदल नहीं बल्कि हाइब्रिड मोड में निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से जुड़ेंगे और उनके साथ बातचीत कर उनके मुद्दे और परेशानियां जानेंगे। इस यात्रा के जरिए लोकसभा चुनावों में अपनी ताकत बढ़ाने पर कांग्रेस पार्टी का जोर है। 

प्रमुख खबरें

अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट ने दी जमानत, मगर लगाई एक बड़ी शर्त

PM-AJAY स्कीम: देश में 18 हजार से ज्यादा बने Adarsh Gram, 785 हॉस्टल तैयार

Top 10 Breaking News 17 October 2026 | LK Advani Hospitalized | Tamil Nadu Heavy Rainfall Alert | Dhruv Rathee | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Bangladesh Resort Fire: कॉक्स बाज़ार में जिंदा जले 10 लोग, शवों की पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट