Bihar के बाद झारखंड में जमींदोज हुआ निर्माणाधीन पुल, भारी बारिश के कारण हुआ हादसा

By एकता | Jun 30, 2024

बिहार के बाद अब झारखंड में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। यह पुल गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर बना रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार देर रात को हुई बारिश के बाद पुल का पिलर धंस गया था, जिसकी वजह से गर्डर टूटा और पुल जमींदोज हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि इस पुल का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा साढ़े पांच करोड़ की लागत से करवाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: Team India की HISTORIC जीत से गदगद हुए PM Modi, फोन कर दी बधाई, विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम को मूसलाधार बारिश की वजह से अरगा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। रात करीब आठ बजे एक पाया टेढ़ा हो गया, जिसके बाद तेज आवाज के साथ निर्माणाधीन पुल का गर्डर टूट कर नदी में गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने एक अन्य पिलर के टेढ़े होने की भी जानकारी दी है। बता दें, ओम नमः शिवाय नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस पुल को बनाने का ठेका मिला था। पहली बारिश भी नहीं झेल पाने की वजह से सरकार और कंपनी दोनों विवादों के घेरे में हैं।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।