कर्नाटक में बीजेपी की हार के बाद बसवराज बोम्मई ने कहा- मैं हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2023

शिग्गांव (कर्नाटक)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार की पूरी जिम्मेदारी लेंगे और पार्टी आने वाले दिनों में एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘बहुत संगठित’ चुनावी रणनीति उसकी जीत के प्रमुख कारणों में से एक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सुखजिंदर सिंह रंधावा ने माना, पायलट-गहलोत के बीच है मतभेद, बोले- इसे मजबूती से सुलझाया जाएगा

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे, खुद को संगठित करेंगे और पार्टी एक बार फिर वापसी करेगी। हम एक राष्ट्रीय पार्टी हैं और अपनी गलतियों को सुधारते हुए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए संगठनात्मक और प्रशासनिक रूप से सभी आवश्यक तैयारियां करेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करिश्मा काम नहीं आया, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिणाम के कई कारण हैं और कोई भी गहन विश्लेषण के बाद ही इसके बारे में बात कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘नतीजे अभी भी आ रहे हैं, अभी इस बारे में बोलना सही नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संगठित चुनावी रणनीति उनकी जीत के प्रमुख कारणों में से एक हो सकती है। उन्हें चुनने के लिए शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देते हुए बोम्मई ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल