Canada के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी हिंसा, दूतावास की दीवारों पर रंग पोते, एक्शन में भारत

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2025

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास में गुरुवार को तोड़फोड़ की गई, 344 सेंट किल्डा रोड पर स्थित वाणिज्य दूतावास भवन के सामने के प्रवेश द्वार पर भित्तिचित्र पाए गए। कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने इस मुद्दे को उठाया और एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा मेलबर्न में भारत के महावाणिज्य दूतावास के परिसर में उपद्रवियों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। देश में भारतीय राजनयिक और वाणिज्य दूतावास परिसर और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-यूरोप-चीन को ट्रेड वॉर के बीच जयशंकर ने दिखाया आईना, जानें क्या कहा

पुलिस प्रवक्ता ने घटना का ब्यौरा साझा करते हुए कहा कि अधिकारियों का मानना ​​है कि इमारत के सामने के प्रवेश द्वार पर बुधवार 9 और गुरुवार 10 अप्रैल के बीच किसी रात भित्तिचित्र बनाया गया था। नुकसान की जांच जारी है। यह ऑस्ट्रेलिया में पहली भारत विरोधी घटना नहीं है, क्योंकि 2023 में विदेश मंत्री एस जयशंकर की यात्रा के तुरंत बाद ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर झंडे बंधे पाए गए थे। एक अन्य घटना में उपद्रवियों ने सिडनी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की