कैंसर के बाद अब वैज्ञानिकों ने खोज निकाला HIV का इलाज, इस वैक्सीन से खत्म हो सकेगी AIDS की बीमारी

By प्रिया मिश्रा | Jun 15, 2022

हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी वैक्सीन खोज निकाली है जिसकी महज एक खुराक से एचआईवी वायरस का इलाज किया जा सकता है। इजरायल की टेल अवीव यूनिवर्सिटी की एक टीम के नेतृत्व में तैयार की गई इस वैक्सीन को काफी अच्छे रिजल्ट प्राप्त हुए। वैज्ञानिकों ने शरीर में मौजूद टाइप बी वाइट सेल्स के जीन में कुछ बदलाव किए, जो एचआईवी वायरस को निष्क्रिय करने में सफल रहे। इस शोध के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि एचआईवी एड्स का इलाज किया जा सकेगा।

इस अध्ययन के निष्कर्ष नेचर जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं। टीम का दावा है कि इस इंजेक्शन में एचआईवी एड्स से ग्रस्त रोगियों की स्थिति में जबरदस्त सुधार लाने और वायरस को हराने की क्षमता है। b-cells एक प्रकार के वाइट ब्लड सेल्स होते हैं जो वायरस और बैक्टीरिया के खिलाफ एंटी बॉडी बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह वाइट सेल्स बोन मैरो में बनते हैं। जब यह परिपक्व हो जाते हैं तो भी सेल्स खून कि तेरे शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंच जाते हैं।

वैज्ञानिकों ने अब शरीर के अंदर इन बी सेल्स के जीन में बदलाव करके एचआईवी वायरस के कुछ आसान से संपर्क करवाया। इस तरह से तैयार बी सेल्स एचआईवी वायरस को तोड़ने में सफल रहे। सबसे खास बात यह है देखेंगे कि जैसे-जैसे एचआईवी वायरस ने अपनी शक्ति बढ़ाई उसी के मुताबिक इन बी सेल्स ने भी अपनी क्षमता बढ़ाई और वायरस का मुकाबला किया।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई