सीमेंट के बाद अडाणी समूह अब स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उतरने को तैयार, नई कंपनी बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2022

नयी दिल्ली। अडाणी समूह सीमेंट के बाद अब स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रहा है। अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह ने बड़े अस्पतालों, डायग्नॉस्टिक श्रृंखला और ऑनलाइन और डिजिटल फार्मेसी के अधिग्रहण के जरिये इस क्षेत्र में उतरने की तैयारी की है। समूह ने इसके लिए एक नई कंपनी का गठन भी किया है। समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि इस उद्देश्य से 17 मई, 2022 को एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अडाणी हेल्थ वेंचर्स लि. (एएचवीएल) का गठन किया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: गौतम अडानी समूह ने 10.5 अरब डॉलर में खरीदा ACC और अंबुजा सीमेंट्स में होल्सिम की हिस्सेदारी


एएचवीएल स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गतिविधियों का परिचालन करेगी। यह कंपनी चिकित्सा और जांच सुविधाओं की स्थापना और संचालन के अलावा, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी आधारित सुविधाओं, शोध केंद्रों आदि का गठन करेगी। समूह ने कहा कि एएचवीएल का कारोबारी परिचालन समय के साथ शुरू होगा। बंदरगाह से लेकर हवाईअड्डा और ऊर्जा क्षेत्र में परिचालन करने वाला समूह हाल में सीमेंट क्षेत्र में उतरा है। समूह ने स्विट्जरलैंड की सीमेंट कंपनी होल्सिम के भारतीय परिचालन का 10.5 अरब डॉलर के सौदे में अधिग्रहण किया है। 

 

इसे भी पढ़ें: अडाणी टोटल ने ओएनजीसी के पूर्व प्रमुख शशि शंकर को निदेशक मंडल में शामिल किया


स्वास्थ्य क्षेत्र में उतरने के लिए समूह की कई बड़े खिलाड़ियों के साथ बात चल रही है। अडाणी समूह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में चार अरब डॉलर का निवेश कर सकता है। बताया जाता है कि अडाणी समूह और पीरामल हेल्थकेयर सार्वजनिक क्षेत्र की फार्मास्युटिकल कंपनी एचएलएल हेल्थकेयर लि. के अधिग्रहण की दौड़ में हैं। सरकार ने दिसंबर, 2021 को कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी क्षेत्र की इकाइयों को बेचने का फैसला किया था। इसके लिए करीब सात शुरुआती बोलियां मिली हैं।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला