'सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं', PM Modi बोले- आज का दिन एक नए कालचक्र का उद्गम है

By अंकित सिंह | Jan 22, 2024

अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संपन्न करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदियों की प्रतिक्षा के बाद आखिरकार हमारे राम आ ही गए। उन्होंने कहा कि अलौकिक क्षण है, यह क्षण पवित्र है। 22 जनवरी नए कालचक्र का उद्गम है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है। उन्होंने कहा कि हजारों साल बाद भी आज के इस दिन की चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। वह भव्य मंदिर में रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है... यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।

इसे भी पढ़ें: हस्ताक्षर अभियान, यात्रा की कमान, ऐसे ही नहीं हो गए रामलला विराजमान, सारथी के रथ को अपने मुकाम पर पहुंचाने की कहानी

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र, अतीत के हर दंश से हौसला लेता हुआ राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग और तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक ये कार्य कर नहीं पाए। आज वो कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं आभार व्यक्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का, जिसने न्याय की लाज रख ली। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR