वीनस को हराने के बाद 15 वर्षीय गौफ ने कहा, मेरा लक्ष्य विंबलडन जीतना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2019

लंदन। कोरी गौफ का जब जन्म हुआ तब तक वीनस विलियम्स विंबलडन में दो एकल खिताब जीत चुकी थी और अब पांच बार की चैंपियन को पहले दौर में हराने के बाद इस 15 वर्षीय किशोरी का लक्ष्य यह ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचना है। अमेरिका की किशोरी हमवतन वीनस के खिलाफ किसी तरह की परेशानी में नहीं दिखी। विश्व में 313वें नंबर की गौफ ने अपने से 24 वर्ष बड़ी वीनस को आसानी से 6-4, 6-4 से हराया। इसके बाद गौफ ने टूर्नामेंट को लेकर अपनी महत्वकांक्षाओं को भी नहीं छिपाया। 

गौफ ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य यहां खिताब जीतना है। मैं पहले भी यह कह चुकी हूं। मैं महानतम बनना चाहती हूं। जब मैं आठ साल की थी तो मेरे पिताजी ने कहा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी यह चाहती हूं, भले ही शत प्रतिशत आश्वस्त नहीं हूं। लेकिन आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाए।’’

इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को हराकर बोले कोहली, जीत हासिल करना महत्वपूर्ण

टेनिस से इतर रिहाना और बियोन्स को अपना रोल मॉडल मानने वाली गौफ ने कहा कि वीनस बचपन से ही उनकी आदर्श रही हैं लेकिन कोर्ट पर उन्होंने ऐसी भावनाएं हावी नहीं होने दी। गौफ ने वीनस और उनकी छोटी बहन सेरेना को देखकर टेनिस को अपनाया था। वीनस ने भी माना कि गौफ काफी आगे जा सकती है। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव