दिल्ली के बाद BBC के मुंबई ऑफिस में भी इनकम टैक्स का छापा, स्टॉफ को घर भेजा गया

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2023

आयकर विभाग के 15 अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को भारत में बीबीसी के दफ्तरों में सर्वे किया. दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में संचालन चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और उन्हें घर जाने के लिए कहा गया। सूत्रों ने कहा कि बीबीसी के दिल्ली कार्यालय में दोपहर की पाली में काम करने वाले कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

इस बीच, कांग्रेस ने आईटी अधिकारियों के बीबीसी कार्यालयों में पहुंचने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, "सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी है, जबकि यहां हम अडानी मामले पर जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की मांग करते हैं। कांग्रेस के गौरव गोगोई ने भी ट्विटर पर लिखा जिस समय भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है, उस समय पीएम मोदी भारत को निरंकुशता और तानाशाही में धकेल रहे हैं। बीबीसी पर छापे, अडानी को क्लीन चिट, टैक्स में कटौती अमीरों के लिए, लोगों के घरों की नींद उड़ रही है, असमानता और बेरोजगारी बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर