Diwali के बाद उपयोग में लगाए गए दियों का करें ये काम, घर में नहीं होगी सुख समृद्धि की कमी

By रितिका कमठान | Nov 14, 2023

हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा चुकी है, जब पूरे देश भर में खास उत्साह देखने को मिला था। कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। पांच दिनों के इस त्योहार का हर दिन काफी खास होता है।

हालांकि दीयों को जलाने के बाद उनका क्या करना चाहिए इसे लेकर लोगों में काफी शंका है। आपको बताते हैं कि दीयों को जलाने के बाद उन दीयों का क्या करना चाहिए। दीवाली के मौके पर दीयों का उपयोग करना सबसे अहम और उपयोगी होता है। मगर दीयों को जलाने के बाद उनको हटाना किस तरह से चाहिए ये भी जानना जरुरी है।

दरअसल दीवाली के बाद दीये का उपाय करने से घर से नकारात्मक शक्तियों को खत्म किया जाता है। दिवाली के बाद जलाए गए दीयों में से पांच दीयों को घर में रखना चाहिए। अन्य दीयों को बच्चों में बांट देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। किसी व्यक्ति के जीनव में कोई संकट या दुख आ रहा है तो वो दूर होता है।

इसके अलावा अन्य उपाय भी है जो दीयों को लेकर किया जा सकता है। इसमें जलाए गए दीयों को नदी या बहते हुए जल में प्रवाहित कर सकते है। कई लोग इन दीयों को घर में रख लेते हैं मगर ऐसा नहीं करना चाहिए। उपयोग किए गए दीयों को नदी में प्रवाहित करना चाहिए। घर में पुराने दीयों के रहने से घर में नकारात्मकता का वास होता है। घर की सुख शांति दूर होती है। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग