Raw Papaya Barfi: कच्चे पपीते की बर्फी खाकर भूल जाएंगे दूसरी मिठाइयां, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | Aug 31, 2024

स्वास्थ्य के लिए पपीता काफी ज्यादा लाभकारी होता है। आयुर्वेद में भी इस फल को गुणों की खान बताया गया है। सिर्फ पका हुआ नहीं बल्कि कच्चा पपीता भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आपको भी मिठाइयां खाना बहुत ज्यादा पसंद है, तो आप कच्चे पपीते की बर्फी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: नाश्ते में बनाकर तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल फ्रेंच टोस्ट, यहां देखिए रेसिपी

सामग्री

कच्चा पपीता

चीनी - 2 कप

देसी घी - 2 चम्मच

मावा - 1 कप

कटे ड्राई फ्रूट्स

फूड कलर - चुटकी भर

ऐसे बनाएं कच्चे पपीते की बर्फी

कच्चे पपीते की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को पानी से धो लें। अब इसे पोछकर दो हिस्सों में काट लें और इसके बीजों को निकाल दें। फिर पपीते का छिलका उतार लें और इसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद गैस ऑन कर कड़ाही चढ़ाएं और जब कड़ाही गर्म हो जाए, तो इसमें 2 चम्मच घी डालें। फिर कद्दूकस किया हुआ पपीता कड़ाही में डालकर ढक दें। इसको थोड़ी-थोड़ी देर पर चलाते रहें। जब पपीता हल्का सा सॉफ्ट हो जाए तो इसमें 2 कप चीनी डालें। अब धीरे-धीरे चीनी पिघल जाएगी और पपीते का कलर हल्का ब्राउन होने लगेगा।

इसके बाद इसमें जरा सा फूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर मावा डालकर अच्छे से चलाए और थोड़ी देर बाद इसमें इलायची पाउडर मिला लें। करीब 10 मिनट तक ढककर पकने दें और फिर गैस बंद कर दें। अंत में एक कंटेनर को घी से ग्रीस कर लें और फिर इसमें पपीते का मिश्रण डालकर इस समान फैलाएं। ऊपर से ड्राईफ्रूट्स डालें। अब इसको करीब 3-4 घंटे तक जमने के लिए रख दें। जब यह अच्छे से जम जाए, तो इसको कंटेनर से निकालकर बर्फी के शेप में काट लें। इस तरह से कच्चे पपीते की बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत

Iran-US Economic War | तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी इकोनॉमिक वॉर की बड़ी चेतावनी

Revanth Reddy ब्रिटेन दौरा बीच में खत्म कर Hyderabad लौटे, लंबित मसलों पर रहेगा ध्यान

Sultanpur Police encounter में तीन बदमाश अरेस्ट, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद