व्हाट्सएप के नए डिजाइन में दिखने लगा फेसबुक का नया नाम Meta

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने हाल में अपना नाम और लोगो बदल दिया है ।  फेसबुक ब्रैंड का नया नाम Meta हो गया है। नया नाम सिर्फ पैरेंट कंपनी को दिया गया है, जबकि बाकी कंपनियों का नाम पहले जैसा ही रहेगा। हालांकि कंपनी के इस बदलाव का असर अब बाकी कंपनियों पर भी दिखने लगा है। शुरुआत व्हाट्सएप से हो गई है। नए नाम के चलते व्हाट्सएप को भी अपने डिजाइन में बदलाव किया है। 

 अभी तक मैसेजिंग ऐप  व्हाट्सएप को स्टार्ट करते समय यूजर्स को स्क्रीन पर ‘WhatsApp from Facebook’ लिखा दिखता था। यह अब बदल गया है। अब यूजर्स को WhatsApp by Meta लिखा दिखाई देगा।  WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार इस बदलाव को अभी व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर लाया गया है, जल्द ही इस बदलाव को स्टेबल वर्जन पर भी लागू किया जाएगा। 

फेसबुक ने क्यों बदला अपना नाम और लोगो

Meta शब्द Metaverse से लिया गया है। मेटावर्स के जरिए लोग वर्चुअल रियलिटी हेडसेट का उपयोग करके एक आभासी दुनिया में मिल सकते हैं, काम कर सकते हैं और खेल सकते हैं। Metaverse एक वर्चुअल कंप्यूटर-जनरेटेड स्पेस है। दुनियाभर की तकनीकी कंपनियां इस वक्त मेटावर्स में ही भविष्य खोज रही हैं। बता दें कि फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने जुलाई में अर्निंग कॉल में कहा था कि कंपनी का भविष्य 'मेटावर्स' में है। 

 विशेषज्ञों का मानना है कि यह भविष्य का इंटरनेट हो सकता है, जिसमें वर्चुअल रिएलिटी और अन्य तकनीकों की मिश्रण कर संवाद यानी एक दूसरे से बातचीत एक अलग स्तर पर पहुंच जाएगी। वैसे कुछ विशेषज्ञ इसे लेकर चिंतित भी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इस तकनीक के जरिए इतना निजी डेटा टेक कंपनियों तक पहुंच जाएगा कि निजता की सीमा पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

TMC में टूट पर सस्पेंस! Speaker Om Birla लेंगे आखिरी फैसला, दोनों गुटों को भेजा गया नोटिस

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना Prescription नहीं मिलेगा कोई भी Cough Syrup, नया नियम लागू

Astrology Tips: कलाई पर कौन सा कलावा देगा Good Luck? जानें ग्रहों से इसका गहरा Connection

NEET UG Re-exam 2026 | सुरक्षा कारणों से 22 जून तक भारत में Telegram पर बैन, सरकार ने पेपर लीक चैनलों पर लिया कड़ा एक्शन