युवती को मोबाईल देने पर परिजनों ने युवक का सिर मुंडवाकर व जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

By दिनेश शुक्ल | Jun 01, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में चरगवाँ थानान्तर्गत दामन खमरिया गांव में एक युवक को दूसरी जाति की लड़की से प्रेम करना महँगा पड़ गया। युवक ने बात करने के लिए किशोरी को मोबाइल गिफ्ट किया था। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक का सिर मुंडवाया और जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और 12 घंटे के अंदर ही सोमवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: अनूपपुर कलेक्टर की दुकानदारों को नो मास्क-नो सर्विस की नसीहत

पीड़ित युवक राजकुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार वालों को पता चलते ही उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में किशोरी के परिजनों ने राजकुमार को ढूंढ निकाला। जिसके बाद घर ले जाकर उसका मुंडन किया गया और फिर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। युवक की रिपोर्ट पर चरगवां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज पवन यादव, नन्हे लाल यादव, शिव कुमार यादव और घनश्याम यादव को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति