भारत पर ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड से बदला चुकता करने उतरेगा पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

शारजाह। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत पर पहले मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप के दूसरे मैच में जब मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा बदला चुकता करने का होगा चूंकि न्यूजीलैंड हाल ही में पाकिस्तान दौरे से ऐन मौके पर पीछे हट गई थी। पाकिस्तान के कई प्रशंसकों के लिये तो 29 साल बाद विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली इस जीत से ही मानों टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया लेकिन बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम कह चुकी है कि यह शुरूआत भर है।

इसे भी पढ़ें: अगर आपको भी हर बात में

आजम और मोहम्मद रिजवान ने बल्लेबाजी के जौहर दिखाये जिससे फखर जमां, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक जैसे सीनियर बल्लेबाजों को खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। गेंदबाजी में भी उनके पास काफी विकल्प है। भारत के खिलाफ उनके पास सात गेंदबाज थे और मलिक उनमें शामिल नहीं थे। इमाद वसीम, शादाब खान और हफीज ने स्पिन का मोर्चा बखूबी संभाला। नयी गेंद से शाहीन शाह अफरीदी ने कहर बरपाया। अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उनके खतरनाक इनस्विंग यॉर्कर की काट ढूंटनी होगी। डैथ ओवरों में हारिस रऊफ काफी उपयोगी साबित हुए। दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम को विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अभ्यास मैचों में हराया। कप्तान केन विलिसमसन की फिटनेस भी चिंता का सबब बनी हुई है जो कोहनी में दर्द से जूझ रहे हैं।

न्यूजीलैंड के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे। टीमें : न्यूजीलैंड : केन विलियमसप (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम सीफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी। पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, हैदर अली, सरफराज अहमद, मोहम्मद वसीम, सोहेब मकसूद। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट