इमरान खान के बाद PTI के एक और नेता Shah Mahmood Qureshi अयोग्य घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2024

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को एक चुनाव न्यायाधिकरण ने आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए ‘‘अयोग्य’’ घोषित कर दिया है। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: Khyber Pakhtunkhwa में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो वाहनों पर की गोलीबारी, हमले में चार लोगों की मौत

कुरैशी इस समय गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। पूर्व विदेश मंत्री ने एनए-150 मुल्तान-3, एनए-151 मुल्तान-4 और पीपी-218, पीपी-219 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। मुल्तान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा आसिफ सईद ने कहा कि चुनाव न्यायाधिकरण ने उम्मीदवारी के अधिकार को बहाल करने की कुरैशी की अपील को खारिज कर दिया है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद