Jack के आने के बाद एक दूसरे से पहले से भी ज्यादा प्यार करने लगे हैं Hailey और Justin Bieber

By एकता | Sep 24, 2024

जस्टिन बीबर और हैली बीबर की जिंदगी में जब से उनके बेटे की एंट्री हुई है तब से दोनों एक-दूसरे से थोड़ा ज्यादा प्यार करने लगे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि दोनों से जुड़े एक सूत्र ने कहा है। पीपल मैगज़ीन की एक नयी रिपोर्ट में, एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि बेटे जैक ब्लूज़ बीबर के आने के बाद से जस्टिन और हैली के जीवन में पहले से कहीं ज्यादा प्यार है।

इसे भी पढ़ें: Sean ‘Diddy’ Combs को अपना गुरु मानते थे Justin Bieber, उनके कांड सामने आने के बाद रहे पछता

सूत्र ने आगे बताया, 'जस्टिन बच्चे जैक के जन्म के बाद से ही खुशियों से भरे माहौल में है। वह एक बेहतरीन पिता और पति बनने पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है।' लाइफ एंड स्टाइल से बात करने वाले एक सूत्र ने बताया, 'जस्टिन ने अपने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ खुद को अच्छा पिता बनाने पर ध्यान केंद्रित कर लिया है।' सूत्र ने यह भी बताया कि जस्टिन अपनी पत्नी की पूरी मदद कर रहे हैं। वह खिलाने-पिलाने और डायपर बदलने से लेकर देर रात तक जागने तक का सारा काम कर रहे हैं। बता दें, मई में जस्टिन और हैली ने हवाई में शूट किए एक फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर अपने गर्भावस्था की घोषणा की थी। अगस्त में दोनों ने अपने बेटे का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 22 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मंत्रियों को रोकने वाले Police अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, DK Shivakumar ने दिए जांच के आदेश

Asian Para Games: तैराक Kapil Kumar और तीरंदाज Swati Chaudhary ने जीता Silver

ONGC के नए चेयरमैन बने Sunil Kumar, पहली बार कार्यकारी निदेशक सीधे शीर्ष पद पर पहुंचे