By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2017
कोलकाता। फिल्म अभिनेत्री से भाजपा नेता बनी लॉकेट चटर्जी ने आज आरोप लगाया है कि उनको अब कम ऑफर मिल रहे हैं क्योंकि बांग्ला फिल्म जगत का बहुत अधिक राजनीतिकरण हो गया है। लॉकेट ने बताया, ‘‘एक समय में मैंने बहुत काम (फिल्में) किया। इसके बाद मैंने लोगों के लिए काम करने का फैसला किया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। अब मेरी फिल्मों और शो की संख्या में बहुत अधिक कमी आ गयी। पिछले कुछ वर्षों में हमारे उद्योग का पूरी तरह राजनीतिकरण हो गया है।’’