Lahore के बाद बलूचिस्तान में Unknown गनमैन का कहर, उड़ा डाली रिफाइनरी

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2026

पाकिस्तान में अननोन गनमैन का कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है और एक बार फिर बंदूकधारियों ने पाकिस्तान को दहला दिया है और इस बार उन्होंने निशाना बनाया है पाकिस्तान के अहम ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को। दरअसल पाकिस्तान के नेशनल रिफाइनरी लिमिटेड के बलूचिस्तान में स्थित डिवारार्गनं साइट पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हमला दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान में हुआ जो पहले से ही सुरक्षा के लिहाज से पाकिस्तान के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हथियार बंद हमलावरों ने रिफाइनरी साइट पर फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही गोलियों की आवाज गूंजी, वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी तो नहीं ली है लेकिन इस घटना ने पाकिस्तान की चिंताओं को पूरा बढ़ा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत रिकॉर्ड तोड़ चीन-यूरोप को बनाया दीवाना, यूरोप भी बमबम, अमेरिका की निकाली काट!

पाकिस्तान ने पहले ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर रखा है क्योंकि उसके देश में तेल का संकट है। ऐसे में अगर ऑयल रिफाइनरी पर हमले होते हैं तो पाकिस्तान भारी मुसीबत में आ जाएगा। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बलूचिस्तान के इलाके में ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। खास करके ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। जिसका मकसद सिर्फ एक ही होता है कि पाकिस्तान को सिर्फ नुकसान नहीं पहुंचाना बल्कि उसकी आर्थिक गतिविधि को भी प्रभावित करना है। अननोन गन मैन इसी तरीके से काम कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा