40 साल में सबसे बुरा प्रदर्शन, स्थानीय चुनाव के बाद क्या अब ऋषि सुनक की आगे की राह हो जाएगी और मुश्किल?

By अभिनय आकाश | May 03, 2024

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को चुनाव में बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को घोषित स्थानीय चुनाव परिणामों में कंजर्वेटिव भारी नुकसान की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे आगामी आम चुनाव में मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के 14 साल बाद सत्ता में लौटने की संभावना बढ़ गई है। लेबर ने इंग्लैंड में उन परिषदों पर नियंत्रण हासिल कर लिया जो दशकों से उनके पास नहीं थीं और संसद के लिए एक विशेष उप-चुनाव में सफल रही।

इसे भी पढ़ें: Bengal governor के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत, बोस का पलटवार, कहा- राज्‍यभवन में पुलिस आई तो…

‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के करीब 26 प्रतिशत वोट ‘लेबर पार्टी’ के समर्थन में गए हैं। चुनाव संबंधी सर्वेक्षण के लिए जाने जाने वाले प्रोफेसर जॉन कर्टिस ने ‘बीबीसी’ से कहा कि यह स्थानीय चुनावों में ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के पिछले 40 साल में सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक है। इस उपचुनाव के साथ इंग्लैंड और वेल्स में स्थानीय चुनाव भी हुए। चुनाव परिणाम के सप्ताहांत तक आने और रविवार तक तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद है, लेकिन शुरुआती संकेतों के अनुसार, क्षेत्र में कई स्थानीय चुनावों में ‘लेबर पार्टी’ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मेयर पद पर चुनाव के अधिकतर नतीजे सप्ताहांत में आने की उम्मीद है। लंदन के मेयर और लेबर पार्टी के नेता सादिक खान तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने की उम्मीद कर रहे हैं। उनके सामने ब्रितानी भारतीय व्यवसायी तरुण गुलाटी की चुनौती है।

प्रमुख खबरें

Mumbai vs Rajasthan: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टक्कर, Points Table में टॉप पर पहुंचने की जंग।

Global Market में Maruti eVitara का दमदार प्रदर्शन, ANCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-Star रेटिंग

अब नहीं पनपेंगे माओवादी: जरा याद इन्हें भी कर लो

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, हद में रहने की दे डाली सलाह