Canada में अपनी सीट भी हारने के बाद कैमरे के सामने रो पड़े खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह, अपने पद से इस्तीफा का किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2025

खालिस्तान आंदोलन के मुखर समर्थक न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के इंडो-कैनेडियन नेता जगमीत सिंह को  कनाडा चुनावों के दौरान ब्रिटिश कोलंबिया में बर्नबी सेंट्रल से अपनी सीट हारने के बाद कैमरे पर रोते हुए देखा गया। उन्होंने घोषणा की कि अंतरिम नेता की नियुक्ति होने पर वह पार्टी नेता के पद से हट जाएंगे। यह हार जगमीत सिंह के लिए एक नाटकीय गिरावट थी, जिन्होंने 2017 में निर्णायक जीत हासिल कर एनडीपी नेता बने थे। बर्नबी में अपने अभियान मुख्यालय में जगमीत सिंह ने अपने समर्थकों को संबोधित किया, अपने परिवार को धन्यवाद दिया और लिबरल नेता मार्क कार्नी को उनकी जीत पर बधाई दी। 

इसे भी पढ़ें: Trump ने कैसे कार्नी को जीत प्लेट में सजा कर दे दिया, अब नए PM उन्हें ही आखें दिखाते हुए बोल रहे- हैं तैयार हम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के संघीय चुनाव में वहां के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत होने तथा दोनों देशों के लोगों के लिए व्यापक अवसर सृजित होने की उम्मीद कर रहे हैं। कार्नी एक अर्थशास्त्री हैं और राजनीति में नये हैं लेकिन उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुल्क लगाने की घोषणा की पृष्ठभूमि में हुए चुनावों में लिबरल पार्टी को उल्लेखनीय जीत दिलाई। यह 2015 के बाद से लिबरल पार्टी की चौथी जीत है, हालांकि जनमत सर्वेक्षणों की तुलना में कंजर्वेटिव पार्टी के साथ इसकी कांटे की टक्कर हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्य, कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता और दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंध रखते हैं। 

प्रमुख खबरें

केंद्रीय कर्मियों के DA में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी, Yogi Adityanath ने जताया आभार

Houthi विद्रोहियों ने Aden Airport पर किया हमला, खाली कराया गया पूरा परिसर

Madhepura के अस्पताल से भागे दो विचाराधीन कैदी, Police ने कुछ घंटों में दबोचा

Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith