मैक्रों के बाद अब ट्रंप के शाही स्वागत की तैयारी में ब्रिटेन, दूसरी बार राजकीय यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2025

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 17 से 19 सितंबर तक विंडसर पैलेस में राजकीय दौरे पर स्वागत करेंगे। यह ट्रम्प का दूसरा राजकीय दौरा होगा। इससे पहले वह 2019 में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के आमंत्रण पर आए थे। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर ने फरवरी में ट्रम्प को औपचारिक शाही निमंत्रण सौंपा था। किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला विंडसर पैलेस में ट्रम्प की मेजबानी करेंगे क्योंकि अभी बकिंघम पैलेस का जीर्णोद्धार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: 1 महीने से गायब थे जिनपिंग, होने वाला था तख्तापलट? जयशंकर ने चीन पहुंचकर पूरा माहौल ही बदल दिया

ट्रंप ने इस वर्ष की शुरुआत में स्टॉर्मर से महाराजा का पत्र प्राप्त करने पर कहा था, विंडसर कैसल का निमंत्रण...यह बहुत बड़ा सम्मान है, यह सचमुच कुछ खास है। राजकीय यात्रा के निमंत्रण को व्यापक रूप से ब्रिटिश सरकार के उस प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत वह रक्षा और सुरक्षा के साथ-साथ व्यापार के क्षेत्र में ब्रिटेन-अमेरिका के ‘‘विशेष संबंधों’’ को मजबूत करना चाहती है।

प्रमुख खबरें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प

Baghpat के Vijay Kumar Sharma ने 27 साल के संघर्ष के बाद 59 की उम्र में हासिल की शिक्षक की नौकरी

आम नागरिकों के मारे जाने... हवाई हमलों से दहला अफगानिस्तान तो पाकिस्तान पर भयंकर टूट पड़ा रूस,

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: विरोधी भी थे मनमोहन सिंह के सरल स्वभाव के कायल, बिना चुनाव लड़े बने थे PM