शादी के बाद अब Shikhar Dhawan ने कराया रजिस्ट्रेशन, Gurugram में पत्नी Sophie के साथ आए नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2026

गुरुग्राम, छह मई पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे और अपनी शादी का पंजीकरण करवाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ विकास सदर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय आए और शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य और एक पंडित भी वहां मौजूद था।

गुरुग्राम रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी ने बताया, ‘‘शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ आज दोपहर करीब तीन बजे विवाह रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उनके साथ परिवार के करीब सात सदस्य और दोस्त थे। दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी होने में करीब 35 मिनट लगे और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।’’ धवन ने 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में एक निजी समारोह में आयरलैंड की सोफी शाइन से शादी की थी। दोनों की 12 जनवरी को सगाई हुई थी।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस