मैक्सिको की राष्ट्रपति से बातचीत के बाद Trump ने अवैध प्रवासी मामले में जीत का दावा किया

By Prabhasakshi News Desk | Nov 28, 2024

वेस्ट पाम बीच/टोरंटो । अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको की राष्ट्रपति से बातचीत के बाद अवैध प्रवासियों पर लगाम लगाने के मामले में जीत का दावा किया। हालांकि दूसरी ओर मैक्सिको की क्लाउडिया शिनबाम ने कहा है कि उनका देश पहले से ही अपनी ओर से इस संबंध में प्रयास कर रहा है और सीमाएं बंद करने में उसकी कोई रुचि नहीं है। दोनों की बातचीत से पहले ट्रंप ने अवैध प्रवासियों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत कनाडा और मैक्सिको पर नए शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी।

शिनबाम ने कहा, “प्रवासियों के मुद्दे पर मैक्सिको की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। मैंने उन्हें बताया कि प्रवासी अमेरिकी सीमा की ओर नहीं जा रहे हैं क्योंकि मैक्सिको उनका ख्याल रख रहा है ” ट्रंप ने हालांकि प्रस्तावित शुल्क पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करते हुए ट्रुथ सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि यह बातचीत हमारी दक्षिणी सीमा को प्रभावी रूप से बंद करने को लेकर थी। उन्होंने बातचीत को बेहद सकारात्मक बताया।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह अपने कार्यकाल के शुरुआती शासकीय आदेशों के तहत कनाडा और मैक्सिको से अमेरिका में आने वाले सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत कर लगाएंगे। ट्रंप की चेतावनी के बाद कनाडा भी पलटवार के तौर पर कुछ अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है। कनाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कनाडा हर स्थिति के लिए तैयारी कर रहा है और इस बारे में विचार जारी है कि जवाबी कार्रवाई के तौर पर किन वस्तुओं पर शुल्क लगाया जाए। अधिकारी ने कहा कि हालांकि इस बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास