नसरल्लाह की मौत के बाद China ने सभी पक्षों, खासकर इजराइल से तनाव घटाने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024

बीजिंग। इजराइली बमबारी में ईरान समर्थित हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद, चीन ने रविवार को ‘‘संबंधित पक्षों खासकर इजराइल’’ से पश्चिम एशिया में संघर्ष को अनियंत्रित होने से रोकने के लिए तनाव घटाने के वास्ते तुरंत कार्रवाई करने का आह्वान किया।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘‘चीन, लेबनान की संप्रभुता और सुरक्षा के उल्लंघन का विरोध करता है, निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का विरोध और निंदा करता है और ऐसे किसी भी कदम का विरोध करता है जो शत्रुता को बढ़ावा देता है और क्षेत्रीय तनाव बढ़ाता है।’’

बयान के अनुसार, नसरल्लाह की हत्या का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना चीन ने संबंधित पक्षों विशेष रूप से इजराइल से स्थिति को शांत करने और संघर्ष को बढ़ने या नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह करता है। नसरल्लाह की मौत को उसके मुख्य समर्थक ईरान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

तेहरान से प्राप्त खबरों के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि नसरल्लाह की मौत का बदला लिया जाएगा। फिलहाल खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। खामेनेई ने नसरल्लाह की मौत के बाद पांच दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Los Angeles Mayor Election: भारतीय-अमेरिकी Nithya Raman ने Karen Bass पर बनाई बढ़त

Stock Market Updates | कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,700 के पास, TCS 2% से ज्यादा उछला

पंजाब चुनाव में Raja Warring निभाएंगे अहम भूमिका, Sachin Pilot ने बताया जुझारू नेता

S Jaishankar ने अबू धाबी में छोटे समूहों के सहयोग पर दिया जोर, वैश्विक सुधार जरूरी