NDA की बैठक के बाद राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कहा- वह अभी भी परिपक्व नहीं हुए हैं

By अंकित सिंह | Jul 02, 2024

एनडीए संसदीय दल की बैठक पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि यह एक अच्छी बैठक थी। इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी वार किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी भी अपरिपक्व हैं। वह अभी भी परिपक्व नहीं हुए हैं। वह विपक्ष के नेता बन सकते हैं लेकिन वह अभी भी परिपक्व नहीं हैं। जदयू नेता ने कहा कि कोई तथ्य या सच्चाई नहीं। उन्होंने सिर्फ आरोप लगाए हैं, अगर वह नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं तो उन्हें परिपक्व होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: राहुल-अखिलेश पर बरसे भाजपा सांसद संतोष पांडेय, कहा- तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है

एलजेपी (आरवी) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने हिंदुओं को 'हिंसक' कहा, हम उसकी निंदा करते हैं... नेता प्रतिपक्ष के रूप में यह उनका पहला भाषण था। वह चाहते तो राष्ट्रहित की बात कर सकते थे, योजनाओं की बात कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा करने की बजाय हिंदू, मुस्लिम, ईसाई की बात की...उन्होंने सबका समय बर्बाद किया।' वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी में ऐसे हिंदू हैं जो खुद को हिंदू कहने के बावजूद नफरत फैलाते हैं. यह पूरी तरह सच है...वे (भाजपा) हिंदुत्व के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप