नेपाल, बांग्लादेश के बाद अब भारत के इस दोस्त के यहां खेल करने वाला है अमेरिका, CIA के बाद अब Trump भी कूदे!

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नजरें टेढ़ी हैं और भारत के दोस्त पर भारी खतरा आ चुका है। ईरान की तस्वीरें आपको हम दिखाते हैं। ईरान से जो तस्वीरें सामने आई जहां कहा ये जा रहा है कि दरअसल ये सत्ता विरोधी प्रदर्शन है और बीते कई दिनों से लगातार जारी है। जहां प्रदर्शनकारी आर्थिक संकट से शुरू हुई मांगों को राजनीतिक बदलाव की दिशा में अब ले जा रहे हैं। तेहरान से लेकर कई प्रांतों तक यह जो प्रदर्शन है वो फैल चुका है और कहा जा रहा है कि जो नारे लग रहे हैं वो डेथ टू डिक्टेटर जैसे नारे लगाए जा रहे हैं और सुरक्षा बलों को गोलीबारी जो है वो करने के आदेश दे दिए गए हैं ईरानी जो सरकार है जो उसके सुप्रीम लीडर हैं खमनई उनके द्वारा और दरअसल खेमनई के खिलाफ यह प्रदर्शन हो रहा है कि इसको हटाया जाए।

इसे भी पढ़ें: Iran में नए साल पर हिंसक हुए प्रदर्शन, महंगाई और सत्ता के खिलाफ बढ़ता आक्रोश

यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कह रहे हैं कि अब हम कभी भी आ सकते हैं। हम फुल्ली लोडेड है। फुल्ली तैयार हैं। अगर ईरान ऐसा करेगा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तो हम इंटरवीन करेंगे। यानी कि पूरी तरीके से घर भेदने की तैयारी है। इस धमकी पर ईरान की तरफ से भी जो है वो जवाब आने शुरू हो गए। ट्रंप की धमकी पर पलटवार करते हुए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खैमनई के वरिष्ठ सलाहकार अली लारीजानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा कि इजराइली अधिकारियों डोनाल्ड ट्रंप के बयान से साफ है कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। हम वास्तव में प्रदर्शन कर रहे लोग और तोड़फोड़ करने वाले तत्वों के बीच स्पष्ट अंतर करते हैं। ट्रंप को यह समझना चाहिए कि घरेलू मामलों में अमेरिका का हस्तक्षेप पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा और अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाएगा। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद