Operation Sindoor के बाद आतंकवाद के मुद्दे पर विदेश में भारत की आवाज बुलंद करेंगे सात All Party Delegations

By एकता | May 18, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा संदेश लेकर सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश यात्रा पर जाएंगे। इनमें से चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ़ दलों के नेता करेंगे, जबकि तीन का नेतृत्व विपक्षी दलों के नेता करेंगे। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार रात इन प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों और सदस्यों के नामों की सूची साझा की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाला प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा से निशिकांत दुबे, पी कोन्याक, रेखा शर्मा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, राजनयिक हर्ष श्रींगला और सांसद सतनाम सिंह संधू शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल 2

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता वाला प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा से डी पुरंदेश्वरी, शिवसेना (उबाठा) से प्रियंका चतुर्वेदी, राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना, कांग्रेस से अमर सिंह, भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य और राजनयिक पंकज शरण शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल 3

जनता दल (यूनाइटेड) सांसद संजय कुमार झा की अध्यक्षता वाला प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया जापान और सिंगापुर जाएगा। इसमें भाजपा से अपराजिता सारंगी, बृजलाल, पी बरुआ, हेमांग जोशी, कांग्रेस से सलमान खुर्शीद, तृणमूल कांग्रेस से यूसुफ पठान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से जॉन ब्रिटास और राजनयिक मोहन कुमार शामिल है।

इसे भी पढ़ें: जासूसी के आरोप में Jyoti Malhotra ​​गिरफ्तार, जांच में यूट्यूबर का पाकिस्तानी अधिकारी से कनेक्शन का खुलासा

प्रतिनिधिमंडल 4

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), लाइबेरिया, कांगो और सियरा लियोन का दौरा करेगा। इसमें भाजपा से बांसुरी स्वराज, अतुल गर्ग, मदन कुमार मिश्रा, एसएस अहलूवालिया, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से ई टी मोहम्मद बशीर, बीजू जनता दल से सस्मित पात्रा और राजनयिक सुजान चिनॉय शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल 5

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। इसमें भाजपा से तेजस्वी सूर्या, भुवनेश्वर कलिता, शशांक मणि त्रिपाठी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से शांभवी, झारखंड मुक्ति मोर्चा से सरफराज अहमद, तेलुगु देशम पार्टी से हरीश बालयोगी, शिवसेना से मिलिंद देवड़ा और राजनयिक तरनजीत सिंह संधू शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल 6

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद कनिमोझी की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल स्पेन, यूनान, स्लोवेनिया लातविया और रूस जाएगा। इसमें भाजपा से बृजेश चोटा, समाजवादी पार्टी से राजीव राय, नेशनल कांफ्रेंस से अल्ताफ अहमद, राष्ट्रीय जनता दल से प्रेमचंद गुप्ता, आम आदमी पार्टी से अशोक कुमार मित्तल और राजनयिक मंजीव पूरी और जावेद अशरफ शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल 7

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की अध्यक्षता वाला प्रतिनिधिमंडल मिस्र, कतर, यूथोपिया और दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी, अनुराग सिंह ठाकुर, आम आदमी पार्टी के विक्रमजीत सिंह साहनी, तेलुगु देशम पार्टी के लावू श्रीकृष्ण, कांग्रेस के आनंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन शामिल है।

प्रमुख खबरें

निष्पक्ष चुनाव होने पर UP में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी BJP, Ram Gopal Yadav का बड़ा दावा

UP का 4 राज्यों में बंटवारा तय, OP Rajbhar बोले- पूर्वांचल में बनेगा राजभर समाज का CM

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार

Annamalai बोले- Periyar के जाति सुधार का समर्थन, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोध मंजूर नहीं