पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपना हवाई क्षेत्र किया बंद, डायवर्ट की उड़ानें

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद मौजूदा तनाव को देखते हुए पाकिस्तान ने बुधवार को अपने हवाई क्षेत्र को सभी हवाई यातायात के लिए 48 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की। भारत द्वारा सैन्य हमले के तुरंत बाद, पाकिस्तानी विमानन अधिकारियों ने इस्लामाबाद और लाहौर के ऊपर हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया और उड़ानों को कराची की ओर मोड़ दिया। बाद में, एहतियात के तौर पर पूरे हवाई क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, विमानन अधिकारियों ने आठ घंटे के बंद के बाद हवाई क्षेत्र को फिर से खोल दिया। आज सुबह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हुईं, जिनमें से अधिकांश कराची या लाहौर के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुईं।

इसे भी पढ़ें: भारत के ऑपरेशन के बाद जिहादी जनरल के तेवर हुए ढीले, कहा- हम तनाव खत्म करने को तैयार

प्रवक्ता ने कहा कि ताशकंद से उज्बेकिस्तान एयरलाइंस की एक फ्लाइट लाहौर होते हुए नई दिल्ली पहुंची। भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए शुरू किया गया था जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका