पहलगाम के बाद इस मुस्लिम देश के मंत्री आ रहे भारत, ट्रंप से है 36 का आंकड़ा, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

By अभिनय आकाश | May 02, 2025

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के अगले सप्ताह नई दिल्ली आने की उम्मीद है। इससे पहले तेहरान ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की अपनी मंशा जाहिर की थी। इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अब्बास अराघची के 8 मई को नई दिल्ली आने की संभावना है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि अब्बास अराघची विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ पहलगाम हमले के सभी पहलुओं के अलावा द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: घर के बाहर PAK आर्मी के जवान, CCTV से सर्विलांस, ISI की 4-लेयर सिक्योरिटी में हाफिज सईद

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि इस तरह के आतंकी कृत्यों को उचित नहीं ठहराया जा सकता और मानवता में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़ा होना चाहिए। पीएम मोदी ने भारत के लोगों के गुस्से और पीड़ा को भी साझा किया और आतंकी हमले के पीछे के लोगों और उनके समर्थकों से दृढ़ता और निर्णायक रूप से निपटने के उनके संकल्प को भी साझा किया।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी