Pahalgam Terror अटैक के बाद आगे क्या? अमेरिका को पता चला भारत लेगा पाकिस्तान पर कैसा एक्शन!

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का एक्शन लगातार जारी है। भारत सरकार ने जहां डिप्लोमैटिक स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए। सिंधु जल समझौते को रद्द करने का ऐलान किया। इसके अलावा अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया। वहीं पाकिस्तान के राजनयिकों और मिलिट्री अटाचे को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। पाकिस्तान के वीजा को तत्काल प्रभाव से कैंसल करते हुए सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। अब भारत सैन्य स्तर पर क्या कार्रवाई करेगा इसका आंकलन हर कोई करेगा। हालांकि इस बात की आशंका हर किसी को है कि भारत किसी न किसी तरह से पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जरूर करेगा। इसी बीच अमेरिका ने जो कदम उठाया है उसने इस हवा को और तेज कर दिया है कि सीमा पर कुछ बड़ा होने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: अटारी चेक पोस्ट की जाएगी बंद, पाकिस्तान के साथ सिंधू जल समझौता रोका जाएगा, भारतीय विदेश मंत्रालय का बड़ा ऐलान

आखिर में ये बात अमेरिका की ओर से बेहद सख्त लहजे में लिखी गई है कि अमेरिकी सरकार अपने नागरिकों को ये चेतावनी देती है कि वो किसी भी तरह से जम्मू कश्मीर में यात्रा न करें। स्थानीय मीडिया के अपडेट्स को देखते रहे। अपने आसपास के माहौल को देखकर सर्तक रहे। पर्यटकों वाले इलाकों में खासी सतर्कता बरते। ऐसे में अमेरिका ने अपने नागरिकों को एक चेतावनी के तौर पर जम्मू कश्मीर जाने से मना तो कर दिया है। लेकिन सवाल ये है कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर जो बातचीत हुई थी क्या उसमें किसी रूप से किसी एक्शन प्लान पर भी बात हुई है और क्या अमेरिका को भारत की किसी भी तरह की कोई सैन्य कार्रवाई की जानकारी है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें