बीते 30 दिन में प्रधानमंत्री मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी के बढ़े सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

By नीरज कुमार दुबे | Sep 05, 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिन दूनी और रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ रही है। सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) के ताजा आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। एक्स द्वारा दुनिया भर की इंडिविजुअल पर्सनालिटीज, ऑर्गनाइजेशन, फाउंडेशन समेत अपने सभी हैंडल्स की वो लिस्ट जारी की है, जिसे पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा लोगों ने फॉलो किया। इस लिस्ट में भारतीय राजनेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (6.32 लाख) के बाद जो दूसरा नाम है, वो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का है।

इसे भी पढ़ें: UP Government राज्य के युवाओं के लिए कर रही कोशिश, एजुकेशन सिस्टम को देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य

इन 30 दिनों में सीएम योगी को एक्स पर 2 लाख, 67 हजार 419 लोगों ने फॉलो किया है। तीसरे नंबर पर जो भारतीय राजनेता (राहुल गांधी) हैं, उनसे सीएम योगी कहीं आगे हैं। इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया पर सीएम योगी की लोकप्रियता देश के किसी भी राजनेता के मुकाबले सबसे तेजी से बढ़ रही है। एक्स सोशल मीडिया साइट पर सीएम योगी के कुल फॉलोअर्स की संख्या करीब 26 मिलियन (25,981,782) है। इस सूची में यदि ओवरआल भारतीय राजनेता, संस्थानों या पर्सनालिटी की बात करें तो सीएम योगी यहां भी मजबूती से अपनी जगह बनाते हैं। उनसे आगे सिर्फ इसरो (1,166,140), पीएम मोदी और विराट कोहली (4,74,011) ही हैं।

प्रमुख खबरें

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला