पूजा भट्ट के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रिया सेन, राहुल गांधी के साथ तस्वीरें हुई वायरल

By रेनू तिवारी | Nov 17, 2022

अभिनेत्री रिया सेन 17 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्‍ट्र चरण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। राहुल के साथ उनके चलने की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। 

इससे पहले, अभिनेत्री पूजा भट्ट ने राहुल गांधी को अपना समर्थन दिया था, जब वह हैदराबाद में भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हुईं थीं। अब रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला में कांग्रेस नेता में शामिल हो गईं। पूजा भट्ट ने अपनी भारत जोड़ी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार सुबह महाराष्ट्र के अकोला जिले से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिर शुरू की। ‘भारत यात्री’ रात में विश्राम करने के लिए एक फैक्टरी में रुके थे। राहुल ने यात्रा के दौरान सड़क पर एकत्रित हुए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कुछ स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। वह बृहस्पतिवार दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’बृहस्पतिवार को 71वें दिन में प्रवेश कर गई।

 

वहीं, महाराष्ट्र में यह यात्रा का 11वां दिन है। महाराष्ट्र के पोतुर शहर से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे यात्रा फिर शुरू की गई। यह शाम को बालापुर के लिए रवाना होगी और शुक्रवार सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंचेगी। राहुल ने बुधवार को केंद्र सरकार व सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि उनकी नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है और किसानों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा था कि बड़े औद्योगिक घराने नहीं, बल्कि छोटे व मध्यम उद्यम बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करते हैं, लेकिन वे केंद्र की 2016 की नोटबंदी की कवायद और 2017 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन से तबाह हो गए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर