Patnaik पर प्रधान की टिप्पणी के बाद ओडिशा की राजनीति में ‘लुंगी बनाम धोती’ की बहस छिड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2024

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक वीडियो संदेश में लुंगी में देखे जाने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन पर जम कर निशाना साधा, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में ‘लुंगी बनाम धोती’ की बहस छिड़ गई।

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि धोती ओडिशा की संस्कृति है, न कि लुंगी जबकि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के नेताओं ने पहनावे के तौर पर लुंगी के महत्व पर प्रकाश डाला और दावा किया कि इसके प्रचार से संबलपुर में बुनकरों को लाभ होगा।

पटनायक ने एक वीडियो संदेश में लोगों से एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘शंख’ के लिए वोट करने का आग्रह किया और इस दौरान वह गहरे लाल रंग की लुंगी और सफेद टी शर्ट पहने हुए दिखे।

यह वीडियो बीजद की ओर से सोमवार रात जारी किया गया। हालांकि, प्रधान ने मंगलवार को झारसुगुड़ा जिले के लाइकेरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पटनायक के पहनावे का मजाक उड़ाया।

संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रधान ने कहा, ‘‘आप सभी लोगों ने हमारे नवीन बाबू, जो एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं, उन्हें लुंगी पहनकर हाथ में ‘जोड़ा शंख’ लिए देखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम नवीन बाबू जैसे बुजुर्ग व्यक्ति को पायजामा और कुर्ता पहनाना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा कि मेरे मन में नवीन बाबू के लिए सम्मान है। बुधवार को प्रधान ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान धोती और कुर्ता पहनकर संबलपुर लोकसभा सीट के अथमल्लिक इलाके का दौरा किया।

प्रमुख खबरें

PM Modi की रैली को लेकर पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम, हजारों पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari

Vodafone Idea की छह महीनों में चुनिंदा शहरों में 5जी सेवा लाने की योजनाः CEO

दिल्ली में आज चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, जनता में बेहद उत्साह