Alia Bhatt Debut Met Gala | प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के बाद आलिया भट्ट भी करेंगी मेट गाला में डेब्यू! Details

By रेनू तिवारी | Apr 12, 2023

हाल ही में रणबीर कपूर के बच्चे को जन्म देने के बाद आलिया भट्ट अब फिर से काम पर वापसी कर रही हैं। मां बनने के बाद उन्होंने कुछ वक्त लिया और फिर से अपनी शेप में आयी। अब वह जबरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं। आलिया भट्ट को कोई रोक नहीं सकता है! बॉलीवुड इंडस्ट्री में धूम मचाने के बाद अभिनेत्री को अपने बड़े हॉलीवुड डेब्यू का भी इंतजार है। इससे ज्यादा और क्या चाहिए एक्ट्रेस के फैस को? गंगूबाई काठियावाड़ी स्टार अब इस साल अपना मेट गाला डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है! वह 1 मई, 2023 को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में दुनिया की सबसे बड़ी हस्तियों के साथ सबसे प्रतिष्ठित रेड कार्पेट पर चलेंगी। मेट गाला दुनिया के सबसे ग्लैमरस इवेंट्स में से एक है।

इसे भी पढ़ें: पीले रंग की ड्रेस में सुनहरी पड़ी एक्ट्रेस Pooja Hegde, अपनी नयी REEL से उड़ाए फैंस के होश

आलिया भट्ट करेंगी मेट गाला डेब्यू

आलिया भट्ट आखिरकार इस साल मेट गाला में डेब्यू करेंगी। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण प्रतिष्ठित फैशन इवेंट, जिसे मेट बॉल के नाम से भी जाना जाता है, में शिरकत कर चुकी हैं। यह न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट का है। आलिया को प्रबल गुरुंग कॉट्योर में स्टाइल किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका पादुकोण ने भी 2018 मेट गाला हेवनली बॉडीज में प्रबल का ही रेड कलर का पहना था। अपने मेट गाला डेब्यू के लिए गुरुंग के साथ जाने का फैसला इसलिए है क्योंकि इस साल की थीम "कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि" है। प्रबल का उससे संबंध है।

इसे भी पढ़ें: सड़क पर कूड़ा फेंकने वाली रॉल मॉडल बनीं Sushmita Sen? सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आर्या एक्ट्रेस की जमकर लगाई क्लास

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

वर्तमान में वापस आते हुए, आलिया को आखिरी बार ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और काफी सकारात्मक समीक्षा प्राप्त की। वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन करण जौहर ने किया है। आलिया के पास द हार्ट ऑफ स्टोन भी है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर