Rajasthan में बारिश के बाद फिर कड़ाके की सर्दी, कई इलाके शीतलहर की चपेट में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

राजस्थान में हाल में हुई बारिश के बाद फिर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह बताया कि बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अति शीत दिवस और अति शीतलहर दर्ज की गई। इस दौरान भरतपुर समेत कई जगह हल्की बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे।

राज्य की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20.6 डिग्री और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। आने वाले एक-दो दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तथा अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है। इसका अधिकतम प्रभाव 27 जनवरी को रहने की उम्मीद है और राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Kerala के लिए एकजुट हों: VD Satheesan ने Pinarayi Vijayan से मुलाकात के बाद कहा

Shani Jayanti पर दुर्लभ संयोग, शनि देव की कृपा पाने का Golden Chance, जानें छाया दान करने का सही तरीका

Virat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहीं

मुझे नहीं पता... IAS Padma Jaiswal बर्खास्त! केंद्र की ‘दुर्लभ’ कार्रवाई पर सस्पेंस