Rakhi Sawant के बाद ईरानी महिला ने Adil Khan Durrani पर लगाए गंभीर आरोप, Mysore में दर्ज कराया रेप का मामला

By एकता | Feb 12, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक ईरानी महिला ने आदिल पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ बलात्कार का मामला भी दर्ज कराया है। बता दें, अभी कुछ दिनों पहले राखी सावंत भी पति आदिल के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकीं हैं। अभिनेत्री ने अपने पति पर घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। राखी की शिकायत के बाद आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद से वह जेल में है।


आदिल पर लगा रेप का आरोप

ईरानी महिला ने अपनी एफआईआर में आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के मुताबिक, आदिल खान ने शादी का झांसा देकर उनके साथ बलात्कार किया। यह सब उनके मैसूर के अपार्टमेंट में हुआ था, जहाँ वह दोनों साथ रहते थे। करीब पांच महीने पहले महिला ने जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान आदिल ने महिला के सामने अन्य लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध होने की बात भी कबूली थी।


आदिल के शादी करने से इनकार करने के बाद महिला ने उसे पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद आदिल ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आदिल ने दो अन्य नंबरों से महिला को स्नैपचैट पर उसकी कुछ अंतरंग तस्वीरें भेजीं। आदिल ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेगा। आदिल ने महिला के माता-पिता को भी उसकी ये तस्वीरें भेजने की धमकी दी थी। इसके अलावा आदिल ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत आदिल पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

 

इसे भी पढ़ें: लाल रंग का जोड़ा, नाक में नथ, पारंपरिक भारतीय दुल्हन बनकर शिवालिका ओबेरॉय ने रचाई अभिषेक पाठक से शादी, देखें Wedding Album


आदिल से कैसे मिली थी ईरानी महिला?

आदिल खान के खिलाफ मामला डार्क कराने वाली ईरानी महिला एक स्टूडेंट है, जो डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई करने के लिए भारत आई थी। इस दौरान वह मैसूर के डेजर्ट लैब फूड अड्डा पर आदिल से मिली। आदिल इस आउटलेट का मालिक था। धीरे-धीरे महिला और आदिल काफी करीब आ गए थे।

 

इसे भी पढ़ें: क्या हंसिका मोटवानी ने अपनी ही बेस्टफ्रेंड का तोड़ा घर! दोस्त के पति से नजदीकियां बढ़ाई, फिर तलाक करवाकर खुद की शादी?


राखी सावंत भी लगा चुकी हैं आदिल पर गंभीर आरोप

राखी सावंत ने पिछले साल आदिल खान दुर्रानी ने निकाह रचाया था, जिसका खुलासा इस साल जनवरी में वायरल हुई तस्वीरों के बाद हुआ। हालाँकि, निकाह की खबरें आने के कुछ समय बाद ही राखी ने मीडिया में आकर अपनी शादी खतरे में होने की बात कही थी। इसके बाद अभिनेत्री ने आदिल पर मारपीट करने और गहने छीनने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इतना ही नहीं राखी ने मीडिया के सामने मारपीट के सबूत भी साँझा किए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने शुक्रवार को आदिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई