राम मंदिर के बाद अब सीता माता मंदिर की बारी, बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा ऐलान

By अंकित सिंह | Mar 10, 2025

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के विकास में योगदान देने के लिए मिथिलांचल और बिहार के लोगों की सराहना की और कहा कि इस क्षेत्र में प्राचीन काल से लोकतंत्र और दर्शन को सशक्त बनाने का इतिहास रहा है। ‘शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी वादा किया कि सीता माता का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब मैं बिहार गया था, तो मैंने कहा था कि राम मंदिर तो बन गया, अब सीता माता का भव्य मंदिर बनाने की बारी है। मंदिर पूरी दुनिया को नारी शक्ति का संदेश देगा और यह भी कि जीवन को हर तरह से आदर्श कैसे बनाया जाए। 

इसे भी पढ़ें: Manipur: फ्री मूवमेंट अभियान के पहले ही दिन हिंसा, बस पर किया गया हमला, दागने पड़े आंसू गैस के गोले

शाह ने कहा, ‘‘महात्मा बुद्ध ने कई बार कहा था कि जब तक विदेह के लोग मिल-जुलकर रहेंगे, उन्हें कोई नहीं हरा सकता। मिथिलांचल लोकतंत्र की एक मजबूत ताकत साबित हुआ, जो वर्षों तक पूरे देश को अपना संदेश देता रहा। मिथिलांचल शास्त्रार्थ की भी भूमि रही है। शाह के बयान पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार के लोग इस खबर से उत्साहित हैं। भारत सरकार ने बिहार के लोगों के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया है और यह गर्व की बात है कि उनकी जन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट