जम्मू पहुंचकर एमपी के गृह मंत्री ने देखी द कश्मीर फाइल्स, जनता से की यह अपील

By सुयश भट्ट | Mar 19, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जम्मू में कश्मीरियों के साथ द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। इसके साथ ही गृह मंत्री में युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इस फिल्म को जरूर देखें। द कश्मीर फाइल्स कों इतिहास जानने के लिए एक बार देखें और अपना भविष्य जानने के लिए बार-बार देखें।

 उन्होंने आगे कहा कि आप देखिये किस तरह कम्युनिस्टों ने कश्मीरी पंडितों के इतिहास को बर्बरता को तोड़ मोड़ के देश के सामने रखा था। द कश्मीर फाइल्स पिक्चर ने सारी परतों का हटाने का काम किया है। इस नरसंहार को देश की जनता के सामने लाने के लिए फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं। मैं आग्रह करता हूं देश की जनता से, युवाओं से की इस फिल्म को जरूर देखें।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट