स्कूलों के बाद अब गृह मंत्रालय की बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

By अभिनय आकाश | May 22, 2024

नई दिल्ली का नॉर्थ ब्लॉक क्षेत्र, जहां गृह मंत्रालय (एमएचए) का कार्यालय है उसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अधिकारियों को बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर को हाई अलर्ट पर रखा गया था। नॉर्थ ब्लॉक को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, सुरक्षा अधिकारी तलाशी में जुटे हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली क्षेत्र के नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक बम धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ।' उन्होंने कहा कि दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। गृह मंत्रालय में किसी निकासी या परिचालन में व्यवधान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी। ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और गृह मंत्रालय की बिल्डिंग में तलाशी अभियान चलाया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court से राहत के बाद Pawan Khera का Delhi में भव्य स्वागत, बोले- संविधान जीता, दमनकारी मशीनरी हारी

Vivek Vihar Fire Tragedy: सुरक्षा ही बनी 9 लोगों का काल, ग्रिल और बंद ताले ने बनाया इमारत को मौत का चैंबर

Mythos AI से Cyber Attack का बढ़ा खतरा, सरकारी बैंक IT बजट बढ़ाकर मजबूत करेंगे सुरक्षा कवच

West Asia Crisis की आग: Leather Industry ने Import Duty में मांगी राहत, 60% तक बढ़े दाम