सिंधिया-जितिन के बाद अब सिद्धू और पायलट की बारी, क्या पर्दे के पीछे हो रही तैयारी?

By अंकित सिंह | Jun 10, 2021

कांग्रेस छोड़कर जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही दो नामों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। यह दो नाम हैं सचिन पायलट और नवजोत सिंह सिद्धू। दोनों कांग्रेस के युवा बिरादरी के नेता हैं। परंतु आजकल पार्टी से खफा-खफा हैं। जितिन प्रसाद के भाजपा का दामन थामने के बाद से ही इस बात की अटकलबाजी तेज हो गई है कि सचिन पायलट और नवजोत सिंह सिद्धू भी भाजपा में शामिल हो सकता हैं। 

इसे भी पढ़ें: जितिन ने सहूलियत की राजनीति की, महामारी में कुप्रबंधन के जिम्मेदार लोगों के साथ हो लिए: कांग्रेस

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भी चर्चा तेज है। कांग्रेस ने एक बार फिर से पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही है। लेकिन सिद्धू और कैप्टन के बीच छत्तीस के आंकड़े हैं। सिद्धू को कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस बात की उम्मीद थी कि वह मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। हालांकि 2017 के चुनाव में सिद्धू को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया गया। उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि 2022 के चुनाव में वह अपनी लड़ाई लड़ने में कामयाब रहेंगे। हालांकि कांग्रेस की ओर से साफ कह दिया गया है कि सीएम का चेहरा तो कैप्टन ही होंगे। इसके बाद सिद्धू को लेकर अटकलबाजी तेज हो गई है। क्या सिद्धू एक बार फिर से घर वापसी करेंगे? इस बात की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि भाजपा पंजाब में अकाली दल से अलग हो गई है। सिद्धू को आपत्ति अकाली दल से थी, भाजपा से नहीं। अब जबकि पंजाब में भाजपा खेले हैं ऐसे में उसे भी मजबूत चेहरे की जरूरत है। वर्तमान में देखें तो सिद्धू के लिए भाजपा और भाजपा के लिए सिद्धू दोनों ही फिट बैठते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ब्राह्मण विरोधी बनती जा रही छवि की काट के लिए लाये गये हैं जितिन प्रसाद ?

सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत की। इसका कारण यह हुआ कि मध्य प्रदेश में सरकार गिर गई। सिंधिया फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। इस बात की चर्चा तेज है कि अब सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद से पार्टी को उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण का बड़ा चेहरा मिल गया है। पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में जितिन प्रसाद को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश करेगी। 

प्रमुख खबरें

Ramdas Athawale ने आरक्षण विरोधी लोगों पर Sedition लगाने की मांग उठाई

150 Pakistani Brides पहुंचीं भारत, शादी के लिए केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Green Hydrogen और ऊर्जा क्षेत्र में UP-जापान संबंध होंगे मजबूत: गवर्नर Kotaro Nagasaki

Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा