शीना के लापता होने के बाद उच्चतम न्यायालय के वकील ने उसके मंगेतर को मदद की पेशकश की: गवाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

शीना बोरा हत्याकांड के एक गवाह ने शुक्रवार को निचली अदालत को बताया कि शीना के लापता होने के बाद उच्चतम न्यायालय के एक वकील ने उसके मंगेतर राहुल मुखर्जी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मदद की पेशकश की थी, लेकिन उसने यह मदद स्वीकार नहीं की।

गवाह ने दावा किया कि उसके चचेरे भाई (उच्चतम न्यायालय में वकील) ने राहुल मुखर्जी को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी, लेकिन राहुल ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

गवाह ने कहा, ‘‘यह सही है कि मेरे चचरे भाई ने राहुल को मदद की पेशकश की थी, लेकिन उसने मदद स्वीकार नहीं की।’’ राहुल के अनुसार, वह पुलिस थाने गए, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

गवाह ने बताया कि राहुल मुखर्जी को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करने की भी सलाह दी गई थी, और उसके चचेरे भाई ने भी उसकी ओर से इसे दायर करने की पेशकश की थी। गवाह ने कहा कि शीना के अपने परिवार से अच्छे संबंध नहीं थे और उसका अपने भाई मिखाइल बोरा के साथ संपत्ति विवाद था।

उन्होंने कहा, ...शीना के नाना-नानी के बीच विवाद था, एक तरफ मिखाइल और दूसरी तरफ शीना थी और शीना को अपने ही घर में रहने नहीं दिया जाता था। गवाह ने कहा कि अगस्त 2015 में इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर उन्होंने तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया से संपर्क कर बताया कि शीना वास्तव में इंद्राणी की बेटी थी, न कि बहन, जैसा कि उस समय मीडिया में बताया जा रहा था। गवाह ने बृहस्पतिवार को गवाही दी थी कि शीना ने उसे बताया था कि इंद्राणी के साथ उसके रिश्ते तनावपूर्ण हैं।

प्रमुख खबरें

America ने बदला Energy का पूरा खेल, Gulf देशों को पछाड़कर बना भारत का टॉप गैस सप्लायर

World Cup 2026 से पहले Japan को दोहरा झटका, कप्तान Wataru Endo बाहर, किया संन्यास का ऐलान

Mexico vs South Africa: फुटबॉल कम, Red Cards का ड्रामा ज्यादा, FIFA के नए टूर्नामेंट पर उठे सवाल

FIFA World Cup 2026 की विवादित शुरुआत, पहले ही Match में 3 Red Cards ने मचाया बवाल