शिवसेना के बाद अब कंगना रनौत पर साधा कांग्रेस ने निशाना, एक्ट्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

By रेनू तिवारी | Sep 04, 2020

मुंबई। कंगना रनौत को लेकर अब महाराष्ट्र की राजनीति गरमाती जा रही है। कंगना रनौत ने एक ट्वीट करके कहा था कि वह ड्रग्स के कनेक्शन के बारे में एनसीबी को मदद कर सकती है लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। उन्होंने ये भी कहा था कि मुंबई पुलिस से उन्हें डर लगता है। कंगना के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल मच गयी। संजय राउत ने कंगना को मुंबई वापस न आने की भी धमकी दी। जिसका कंगना ने जवाब दिया की वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही है, अगर किसी के बाप में दम है तो रोक कर दिखाए। कंगना के इस जवाब के बाद लोगों में काफी खलबली मच गयी है।

इसे भी पढ़ें: राउत की धमकी पर कंगना रनौत ने कहा- आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप में दम है तो रोक कर दिखाए मुझे!

सावंत में ट्वीट कर आरोप लगाया, मुंबई की तुलना पीओके से करके अभिनेत्री ने 13 करोड़ महाराष्ट्र वासियों, मुंबई को महाराष्ट्र में बनाए रखने के लिये शहादत देने वाले हुतात्माओं, रानी लक्ष्मीबाई और मुंबई से प्रेम करने वाले तमाम लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र शिवाजी महाराज की धरती है। महाराष्ट्र को अपमानित करना भाजपा की सोची-समझी साजिश है। भाजपा के किसी भी नेता ने अभी तक कंगना की निंदा नहीं की है। हम देवेन्द्र फड़णवीस और भाजपा की राज्य इकाई से कंगना और पार्टी विधायक राम कदम का समर्थन करने के लिये माफी की मांग करते हैं। वहीं कदम ने कहा, भाजपा कंगना की आपत्तिजनक टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती। वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल राजनीतिक और फिल्म जगत के बड़े नामों का खुलासा करने को तैयार हैं। क्या राज्य सरकार इससे डरी हुई है? कुछ बड़े लोगों को बचाने के लिये मुंबई पुलिस बदनामी झेल रही है।

इसे भी पढ़ें: यामी गौतम की झोली में बैक-टू-बैक फिल्में, सैफ की 'भूत पुलिस' के बाद साइन की ये बड़ी फिल्म

इससे पहले, कदम ने महाराष्ट्र सरकार से कंगना को सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह करते हुए कहा था कि वह बॉलीवुड के ड्रग माफियाओं की साठगांठ का भंडाफोड़ करने के लिये तैयार हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह मुंबई पुलिस से बहुत डरती हैं। वहीं भाजपा नेता शेलार ने कहा, कंगना को मुंबई, मुंबईवासियों और महाराष्ट्र को कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है...भाजपा का कंगना से कोई लेना-देना नहीं है। उनके बयानों में हमें न जोड़ें। दरअसल कंगना ने मुंबई शहर और पुलिस को लेकर हाल ही में टिप्पणियां की थीं, जिनको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कंगना ने कहा था कि उन्हें उन लोगों से अधिक, मुंबई पुलिस से डर लगता है। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिये।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़