By अनन्या मिश्रा | Mar 31, 2025
ईद का त्योहार
ऐसे मनाया जाता है ईद का त्योहार
बता दें कि ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ईद के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक में सभी में उत्साह और उमंग की लहर रहती है। ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और फिर सामूहिक नमाज में शामिल होते हैं। इसके बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और ईद की बधाइयां देते हैं। इस दिन लोग घरों में पूरी-पकवान, सेवई और विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन बनाते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। ईद के दिन नमाज अदा कर दान और जकात करने से व्यक्ति पर अल्लाह की रहमत बरसती है।
रमजान के महीने में बंदा खुद को अल्लाह पाक के बेहद करीब रहता है। इस दौरान अल्लाह से बंदे की तकरीब होती है। अल्लाह की रहमत पाने और करीब रहने के लिए रमजान के दौरान पाचों वक्त की नमाज अदा की जाती है। वहीं ईद के मौके पर भी नमाज अदा करके खुदा की इबादत की जाती है। ऐसा करने से बंदे को खुदा का शबाब मिलता है।