अफ्रीका में चौथी लहर खत्म होने की कगार पर, मामलों में तेजी से आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)ने कहा है कि अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन से आई चौथी लहर अब थमती प्रतीत हो रही है। छह सप्ताह तक मामलों में तेजी के बाद इनमें गिरावट आनी शुरू हो गयी है। ओमीक्रोन का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में 24 नवंबर को सामने आया था। डब्ल्यूएचओ ने 26 नवंबर को इसे संक्रमण का चिंताजनक स्वरूप घोषित किया था। अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मतशीदिशों मोइती ने कहा,‘‘ प्रारंभिक आकलन इस बात का संकेत देते हैं कि अफ्रीका में चौथी लहर में तेजी से गिरावट आ रही है और मामलों में कमी आ रही है। महामारी से निपटने के लिए अफ्रीका में कड़े कदमों की अब भी आवश्यकता है, और वह है तेज गति से टीकाकरण अभियान चलाना।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा