Haryana : बेटे बृजेंद्र के बाद बीरेंद्र सिंह के भी कांग्रेस में शामिल होने के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

जींद। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के बाद उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के भी कांग्रेस में शामिल होने के आसार हैं। राज्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि जब वह कांग्रेस में शामिल होंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूदा विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। 


लेकिन ये विधायक कौन होंगे, इस बारे में बताने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान के बारे में निर्णय पार्टी आलाकमान लेगा। जननायक जनता पार्टी (जजपा) पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा जिसे चाहेगी उसे ही जजपा लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी तो ना केवल लोकसभा बल्कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा को हरा देगी।

प्रमुख खबरें

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray

Russia के राष्ट्रपति Putin इस सप्ताह China की दो दिवसीय राजकीय यात्रा करेंगे