G20 की सफल अध्यक्षता के बाद भारत ‘सहमति निर्माता’ के रूप में उभरा : S Jaishankar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2024

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि जी20 की सफल अध्यक्षता के बाद भारत दुनिया में एक ‘मित्र’ और ‘सहमति निर्माता’ के रूप में उभरा है। उन्होंने मौजूदा वक्त को देश के राजनयिक इतिहास में एक ‘उल्लेखनीय काल’ भी बताया।

घोषणापत्र में यूक्रेन संघर्ष का वर्णन करने वाले हिस्से की शब्दावली पर उपजे मतभेदों को दूर करने के लिए चली व्यस्त वार्ताओं का परोक्ष संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उस सहमति पर पहुंचने से पहले हमारे लिए अंतिम 48 घंटे विशेष रूप से रोमांचक थे।’’

जयशंकर ‘इंडिया एंड द फ्यूचर ऑफ जी20: शेपिंग पॉलिसीज फॉर ए बेटर वर्ल्ड’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज द्वारा आयोजित किया गया था।

जयशंकर ने कहा, ‘‘भारतीय परिप्रेक्ष्य में हमारे लिए जी20 आज की दुनिया में एक विश्वमित्र, एक मित्र, एक प्रकार का सर्वसम्मति निर्माता, एक सेतु निर्माता के रूप में उभरने की हमारी क्षमता का परीक्षण था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा